होटल में कर्नल के साथ ठहरी थी पत्नी, पुलिस को लेकर पहुंच गया पति

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यहां पति-पत्नी और वो का मामला प्रकाश में आया है। प्रेम प्रसंग के चलते महिला एक कर्नल के साथ होटल के कमरे में गई तो इसकी भनक पति को लग गई। इस पर पति पुलिस को लेकर होटल के कमरे में जा पहुंचा। काफी गहमा-गहमी के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जानकारी देते हुए नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। ऐसे में पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा। लेकिन कारोबारी बोला साहब कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। जिसके बाद पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

वहां हंगामे के आसार देख पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। जब कर्नल से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया था। लेकिन पति ने इस बात पर सवाल उठाये। पति का आरोप था कि कर्नल उसकी पत्नी से कई बार अलग-अलग होटलों में मिला है। पुलिस ने किसी तरह से मामले को सुलझाया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये।

Ad_RCHMCT