ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दबोचा चोर, माल बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून के सेलाकुई बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में युवक को चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बीती 25 अप्रैल को यश पासी निवासी एटनबाग थाना विकासनगर ने सेलाकुई पुलिस को तहरीर दी कि चोरों ने उनकी दुकान में सेंधमारी कर चांदी के जेवर और मूर्तियां चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर वालों के लिए बड़ी खबर! अब इतनी हुई किन्नरों की बधाई राशि, नियम तोड़ा तो होगी जेल!

थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजा भैया निवासी निवासी मुन्ना पुरवा थाना मझगई जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को धूलकोट के जंगल से चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

बरामद जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व सेलाकुई स्थित एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। वह सेलाकुई में किराये के मकान में रहता है। उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का चस्का लग गया। जिससे उस पर काफी अधिक कर्जा हो गया।
आर्थिक तंगी से निकलने और कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह जेवरों को बेचने के फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से चांदी की चेन, अंगूठी, मूर्तियां, छत्र आदि बरामद हुए।

Ad_RCHMCT