भारी बारिश व आंधी के बीच नंदा देवी महोत्सव का गेट गिरने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। बारिश के बीच नैनीताल में चल रहे नंदा देवी महोत्सव में नुकसान की खबर है। तेज अंधड़ और हवा के बीच यहां महोत्सव में बना मुख्य गेट ध्वस्त हो गया है। इससे बड़ा हादसा टल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही। पढिये कितना शुल्क वसूला

इतना ही नहीं बारिश से पूरा नंदा देवी महोत्सव परिसर जलमग्न हो गया है। बारिश के बीच गेट गिरने के दौरान सौभाग्यवश लोगों की आवाजाही नहीं हो रही थी। जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : धारी ब्लॉक में खाई में गिरी मैक्स

इस घटना से मेले की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। लोगों का आरोप है कि गेट बनाने वाले ठेकेदार ने निर्माण कार्य में लापरवाही की है।

Ad_RCHMCT