यहां दुकान में चोरों का धावा, स्कूटी, नगदी समेत अन्य माल पार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। वैशाली कालोनी में स्थित लक्ष्मी एन्क्लेव से बीती रात चोरों ने एक दुकान में धावा बोल दिया। चोर वहां खड़ी स्कूटी के अलावा गल्ले में रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

लक्ष्मी एन्क्लेव के स्वामी अभय अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि चोर उनकी स्कूटी संख्या यूके 06एडी 8356 और गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपए, एक सोने का सिक्का और 72 मीटर सिल्वर फाइल की पेटी चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी मौके पर पहुंच कर अभय अग्रवाल से बात की। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT