बड़ी खबर-उत्तरकाशी-टनल सुरंग धसने से 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका,SDRF द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा राहत एवं बचाव कार्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी-टनल में फंसे लोग,36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका,SDRF द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा राहत एवं बचाव कार्य

आज रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से सूचना मिली कि उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण 36 व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल निरीक्षक जगदम्बा विजलवान के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों को मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के  घटनास्थल  के लिए रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT