साइबर ठगों ने इस तरह युवक से कर डाली लाखों की ठगी, अब फोन पर दी जा रही धमकी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठग लेने का मामला सामने आया है। अब युवक के मोबाइल फोन बंद होने पर उसकी पत्नी के नंबर पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

पुलिस के अनुसार भगतराम निवासी गणपति धाम कॉलोनी कनखल ने शिकायत दी। बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पुत्र अनिल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगाई और झांसे में ले लिया। उससे लाखों रुपये ले लिए गए। आरोप लगाया कि नौकरी के नाम पर भी हर महीने उसे मिलने वाली तनख्वाह हड़पी गई है। जब बार-बार अनिल से पैसे मांगे जाने लगे तो उसने अपना फोन बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उसका नंबर बंद होने पर उसकी पत्नी का नंबर जुटाकर ठगों ने उसे कॉल करनी शुरू कर दी है। उसे फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT