उत्तराखंड- मौसम विभाग से अगले पांच दिन की ये आई अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार, 29 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

मौसम विभाग की मानें तो मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है, जिससे पर्वतीय जनपदों के उच्च हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को उच्च हिमालय क्षेत्र के अलावा टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपदों में हल्की बारिश संभव है। 

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में, 1 अक्टूबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में, और 2 अक्टूबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है। 4 और 5 अक्टूबर को भी इन जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

Ad_RCHMCT