उत्तराखंड में RO मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य निर्वाचन आयोग के लिए समीक्षा अधिकारी (RO) भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

मुख्य परीक्षा का आयोजन आयोग के परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार:

25 सितंबर को: सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक — सामान्य अध्ययन

दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक — हिंदी संरचना

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

26 सितंबर को: सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक — निबंध

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 सितंबर को सुबह 7:30 बजे और 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

आयोग ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT