घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया बाघ, जंगल में मिला शव

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगली गांव में बाघ एक 04 वर्षीय बालक को उठा कर ले गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश जारी कर दिये।

बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने  के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी, कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव  बरामद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास  के इलाके में लगातार कांबिंग की गई। बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने  के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव  बरामद हो गया है।

Ad_RCHMCT