हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विकास निगम के डिपो नंबर 5 के सामने गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस भीषण दुर्घटना में नगर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 निवासी 35 वर्षीय इस्राईल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर जा रहा था। रास्ते में साइड लेने के प्रयास में उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस्राईल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

बताया जा रहा है कि मृतक इस्राईल के छोटे भाई की करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी। परिवार पर लगातार दोहरी त्रासदी के बाद गम का माहौल व्याप्त है। 

Ad_RCHMCT