दुखद-दर्दनाक हादसा,सेंट्रो कार गहरी खाई मे गिरी,पति-पत्नी सहित बेटी की मौत,पुत्र गंभीर

ख़बर शेयर करें -

जनपद अल्मोड़ा – सल्ट क्षेत्रान्तर्गत एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा खबर आज सल्ट से आज दिनाँक 28 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष,अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से SDRF रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त सेंट्रो वाहन(UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04  सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवो को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

घायल:- अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष

मृतकों का विवरण:-
1. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी :- सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार।
2. शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त।
3. अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष, पता- उपरोक्त।

Ad_RCHMCT