दर्दनाक हादसा, स्विफ्ट कार खाई में गिरने से दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल से सामने आया है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर न्याय पंचायत पोखरी भेंरग अंतर्गत ग्राम बोयल में स्विफ्ट कार (संख्या यूके-05 टीए-5117) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी एवं उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया। कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ (65 वर्ष), निवासी ग्राम बोयल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले जाया गया, जहां पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक भूपाल सिंह पुत्र शेर सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति चौपाता कस्बे से अपने गांव बोयल लौट रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक भूपाल सिंह अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गए हैं, जबकि शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT