दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ बादल फटनें से………गदेरे में बहा स्वास्थ्यकर्मी……SDRF ने किया शव बरामद…….

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- विनयखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गेवाली में बादल फटनें से गदेरे में बहे स्वास्थ्यकर्मी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।                

आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेवाली विनयखाल क्षेत्र में बादल फटने से एक व्यक्ति के बहने की सूचना है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से उ0नि0 दीपक जोशी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के लिये एसडीआरएफ टीम को लगभग 11 किमी0 की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जो कि विनयखाल गदेरे में बहा है l
वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है जो कि बूढाकेदार में बादल फटनें की सूचना पर सर्चिंग के लिये अपनी टीम के साथ गया था और वहां से वापस लौटते समय गदेरे को पार करनें के दौरान उक्त स्वास्थ्यकर्मी का पैर फिसलकर गदेरे में बह गया जिसका शव एसडीआरएफ टीम द्वारा गेवाली गदेरे से बरामद कर 11 किमी0 की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

मृतक का नाम:-वृजमोहन पुत्र श्री सेवादास उम्र- 56 वर्ष निवासी:- ग्राम सौला घनसाली टिहरी गढवाल।

Ad_RCHMCT