दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग – शिव नंदी क्षेत्र के पास एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये दो शव बरामद।

राज्य मे भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला मंगलवार को देर रात्रि आपदा कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन बोलेरो कैम्पर (UK02CA- 0826) था जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 शव को बरामद कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। SDRF टीम द्वारा देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

मृतको  के नाम

1. दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह।

2. गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह
निवासी :- ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़।

Ad_RCHMCT