दुखद-(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून- क्वानु के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने किया शव बरामद

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला गुरुवार को थाना चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी मार्ग पर क्वानु के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति विकासनगर से चकराता की ओर जा रहा था जिस दौरान क्वानु के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम :- त्रिलोक सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जैती अल्मोड़ा

Ad_RCHMCT