दुःखद- यहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। 

यह भी पढ़ें 👉  'फायर फाइटर्स' का सराहनीय कार्य! हल्द्वानी में समय रहते आग पर पाया काबू, सुरक्षित है आसपास का क्षेत्र

सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह, निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी 17 वर्षीय पुत्री सपना की भी उपचार के दौरान सीएचसी नंदानगर में मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हैलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखते ही बच्चों में मची होड़, देखिए CM धामी का वो 'आत्मीय' अंदाज!

घायलों में प्रताप सिंह (26), पुत्र आलम सिंह भी शामिल थे, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में वाहन चालक गोविंद सिंह, पुत्र आलम सिंह, निवासी सुतोल को हल्की चोटें आईं। वे वाहन से बाहर गिर गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर! मोहर्रम के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और देर रात तक सघन चेकिंग अभियान जारी।

प्रताप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। 

Ad_RCHMCT