ट्रक अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली- डाट पुलिया गौचर के पास वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू

सोमवार को पुलिस चौकी गौचर द्वारा SDRF को सुचित किया गया कि डाट पुलिया के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसाः खुदी सड़क और गड्ढों ने ली बुजुर्ग की जान

उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि एक ट्रक (UK 14 CA 5250) पीपलकोटी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक में फंसे एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए सकुशल बाहर निकाला जबकि अन्य सवार को पूर्व में ही निकाल लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

घायलों का विवरण:-

  1. चंद्र मोहन चंद्र मोहन पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी गांव कोठियाल सेन थाना चमोली उम्र 30 वर्ष।
  2. सुनील राणा पुत्र स्वर्गीय दलबीर सिंह राणा निवासी पाखी गरुड़ गंगा थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष।
Ad_RCHMCT