दुःखद- सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात राजधानी देहरादून के विकासनगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। देर रात्रि थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली की देहरादून-विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे। 

घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों युवकों अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग उम्र 25 वर्ष व रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे। थाना पुलिस द्वारा घटना के सम्बन्ध में परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT