उधम सिंह नगर -यहां अंबेडकर चौक से टकराया ट्रक,लगी भीषण आग

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र से एक बड़ी खबरें सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर देर रात्रि लगभग चार बजे बरेली की तरफ जा रहें ट्रक संख्या यूपी 25 ईटी 9453 अनियंत्रित होकर किच्छा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत स्थित अंबेडकर चौक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते ट्रक आग की चपेट में आ गया और धू धू करके जलने लगा। ट्रक को जलता देख राहगीरों ने मामले की जानकारी किच्छा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की किच्छा यूनिट ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। किच्छा प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे सूचना मिली थी कि एक ट्रक में आग लग गई है। सूचना मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Ad_RCHMCT