बिग ब्रेकिंग:-उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा में अवैध असलाहों (तमंचों,पिस्टल, कारतूसों) के साथ 02 हथियार तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा में अवैध असलाहों के साथ 02 हथियार तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में संदिग्धों की चैकिग तथा अवैध शराब, स्मैक, चरस,अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा उ0नि0 सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

यह टीम बुधवार को अभियान के अन्तर्गत मुखबिर खास की सूचना पर सदिग्धों की चैकिंग हेतु पिपलिया मोड़ पर मामूर थे कि कलकत्ता फार्म जाने वाले तिराहे पर सामने से एक मो0 सा0 UK06-AG-3691 को रोकने पर चालक व मो0सा0 में पीछे बैठे

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

व्यक्ति से चार अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 03 अदद देशी तमन्चे 315 बोर, 20 कारतूस जिन्दा 315 बोर व 56 कारतूस जिन्दा 32 बोर बरामद हुए। पकड़े गये व्यक्तियों में चालक शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र अमर सिंह निवासी रिसौली फार्म थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 23 वर्ष व पीछे सवार दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम स्मित सिंह उर्फ मन्नी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दोपहरिया थाना पुलभट्टा ऊधमिंहनगर उम्र 19 वर्ष बताया।

इनके द्वारा पूछने पर यह बताया कि हम यह तमन्चे, पिस्टल व कारतूस ग्राम दरियाईगंज एटा से सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाते है। सुरजीत सिंह को हमने 01 लाख रूपये नकद दिये तथा बांकी रकम माल बिक जाने के बाद तय हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

माल को हम किच्छा पुलभट्टा, सितारगंज, शाक्तिफार्म, रूद्रपुर आदि जगहों पर डिमाण्ड पर ले जाते है और ऊंचे दामों पर बेचते है 01 पिस्टल हमें 25000/- हजार की मिलती है वहा से लाकर हम उसे 50,000/- हजार तक बेचते है व 01 तमन्चा हमें 5000/- हजार का मिलता है वह हम इसे यहाँ 12000/- हजार तक बेचते है। ये लोग पिछले 01 साल से इस काम में लगे हुए है और भिन्न-भिन्न व्यक्तियों को पिस्टल बेच चुके है जिनके बारे में गहनता से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

अभियुक्त- 1. शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र अमर सिंह निवासी रिसौली फार्म थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 23 वर्ष।

  1. इस्मीत सिंह उर्फ मन्नी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दोपहरिया थाना पुलभट्टा ऊधमिंहनगर उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी-

  1. अभि0 शमशेर सिंह से 04 पिस्टल 32 बोर व 56 कारतूस 32 बोर
  2. अभि0 इस्मीत सिंह से 03 तमन्चे 315 बोर व 20 कारतूस 315 बोर

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 10,000 रुपये के ईनाम की घोषणा।

Ad_RCHMCT