बड़ी खबर-महाराज के निजी सचिव और पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से अब तक की बड़ी खबरें सामने आ रही है जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव और पीडब्ल्यडी के विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।

Ad_RCHMCT