इस इलाके में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रानीबाग में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जानकारी के अनुसार रविवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में आस-पास के लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। 

Ad_RCHMCT