उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन,2 की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बन्दर लिमा में वाहन दुर्घटना, SDRF ने किए 02 शव बरामद

उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

सोमवार को डी.सी.आर. पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बंदर लिमा में एक वाहन (वाहन संख्या- UK04AE- 7634)अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्गों से होते हुए खाई में उतरकर वाहन तक पहुँची तथा कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मृतकों के विवरण:-

  1. त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल।
  2. रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश।

रेस्क्यू टीम:-आरक्षी खेमराज सिंह,आरक्षी राजेन्द्र सिंह,आरक्षी कुबेर रोंगकली,आरक्षी मोहन नाथ गोस्वामी,उप0 कर्मी दिनेश,उप0 चालक दिल जीत सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT