वोटर आईडी बनानी है, तीन-चार दिसंबर को बूथ पहुंचें, बीएलओ को दें आवेदन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कार्बेट हलचल

अगर आपको अपना वोट बनवाना हो, मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना हो तो तैयार रहें। तीन और चार दिसंबर को आप अपने  नजदीकी बूथ पर जाएं, जहां बैठे बीएलओ को दस्तावेज देकर आप वोट बनवाने और वोटर आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नौ नवंबर से एक माह का अभियान
निर्वाचन विभाग की ओर से उत्तराखंड में नौ नवंबर से आठ दिसंबर के बीच मतदाता पहचान पत्र का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19-20 नवंबर को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें बीएलओ बूथों पर बैठे थे। अब दूसरा अभियान तीन व चार दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

मतदान सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची से जुड़े किसी भी तरह के काम के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। अगले साल पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 

किसके लिए कौन सा फार्म
फॉर्म-6 – नए मतदाता बनने के लिए
फॉर्म-6 ख – स्वेच्छा से आधार नंबर अपडेट कराने के लिए
फार्म-7 – मतदाता सूची से नाम हटाने या नाम जोड़ने के लिए
फार्म-8 – वोटर लिस्ट से जुड़ी कोई गलती ठीक कराने, दूसरा मतदाता पहचान पत्र बनवाने, दिव्यांग चिन्हीकरण, पता बदलने आदि के लिए

यह भी पढ़ें 👉  NEET (UG)-2026 : परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अलर्ट मोड पर

परिजनों के वोटर कार्ड बनेंगे एक साथ

जिन परिवारों के बच्चों के पहली बार वोटर कार्ड बनने हैं, वह अब उनके परिवार के साथ ही जोड़े जाएंगे। इसके लिए नए मतदाताओं के आवेदन में उनके परिजन के वोटर कार्ड नंबर लिए जाएंगे। उसी नंबर के साथ उनको जोड़ा जाएगा, ताकि मतदान के दिन पूरा परिवार एक ही जगह वोट डाले।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

दिव्यांग अलग से कराएं एंट्री

निर्वाचन कार्यालय की ओर से दिव्यांगों के लिए भी इस बार अलग प्रावधान किए गए हैं। उन्हें अपने दिव्यांग होने की एंट्री बीएलओ के पास पहुंचकर करानी होगी। इससे चुनाव आयोग को दिव्यांगों के लिए सुविधाएं देने में आसानी होगी।

Ad_RCHMCT