उत्तराखंड- देवर ने महिला की जबरदस्ती, विरोध पर मारपीट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक महिला ने देवर पर बुरी नियत रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की और विरोध पर मारपीट के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस दिन तक बदलता रहेगा मौसम रहेगा, अलर्ट जारी, सावधान रहें

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बरखेड़ी निवासी कृष्णा कौर पत्नी अमन ने कहा है कि 31 जुलाई 2024 की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर देवर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और गले से पकड़कर सूट फाड़ दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग शुरू

आरोपी हरविन्दर ने गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने दहेज में मिला उसका सामान भी तोड़-फोड़ दिया। शोर मचाने पर वहां आए लोगों ने उसे बचाया। बाद में जब उसके पति अमन घर पहुंचें तो हरविन्दर सिंह ने उनके साथ भी मारपीट की। इस समय वह अपने मायके हल्दुआ थारी, रामनगर में है। देचा उसे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT