उत्तराखंड कैबिनेट बैठक एक बार फिर टली, जानें वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल की बैठक एक बार फिर टल गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली का कार्यक्रम है और 12 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। इस कारण मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 सितंबर को दिल्ली में रहेंगे और 12 सितंबर को जम्मू पहुँचेंगे। इस दिन वह सांबा बस स्टैंड पर भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे और इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में भी भाग लेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

जबकि इसी दिन मुख्यमंत्री शाम को, वह दिल्ली लौटेंगे। इस विशेष प्रचार गतिविधि के कारण मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि को फिर से तय किया जाएगा।

Ad_RCHMCT