उत्तराखंड वन विकास निगम को मिला नया कार्यकारी प्रबंध निदेशक, इन्हें मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर अहम बदलाव किया है। प्रमुख वन संरक्षक गिरजा शंकर पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद अब प्रमुख वन संरक्षक हॉफ (HoFF) समीर सिन्हा को निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समीर सिन्हा ही वन विकास निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

गौरतलब है कि गिरजा शंकर पांडे लंबे समय से इस पद पर कार्यरत थे और 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति ग्रहण कर चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही वन विकास निगम के नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। फिलहाल स्थायी नियुक्ति होने तक समीर सिन्हा को यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्य में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिसमें वन विकास निगम में भी स्थायी पदस्थापना का फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में अधिकारियों के चयन एवं जिम्मेदारी में बदलाव के साथ-साथ प्रमुख वन संरक्षक हॉफ को अपनी टीम चुनने का अधिकार मिलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

सूत्रों के अनुसार, इस बार की बैठक में DFO से लेकर PCCF स्तर तक के अधिकारियों के पद और कार्यभार में बदलाव की संभावनाएं प्रबल हैं। इससे वन विभाग के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।

Ad_RCHMCT