उत्तराखंड- दादा ने पांच साल की पोती को बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मामला चम्पावत जिले के लोहाघाट का है। यहां चचेरे दादा पर पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई। 

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

 मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है। आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

Ad_RCHMCT