उत्तराखंड-यहाँ पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,नशे की हालत में टंकी पर चढ़े युवक को 03 घंटे की कड़ी मसक्कत कर बचाया।।

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,नशे की हालत में टंकी पर चढ़े युवक को 03 घंटे की कड़ी मसक्कत कर बचाया।।

रविवार को थाना पंतनगर में सूचना प्राप्त हुई की विजय कुमार पुत्र गुलई स्वर्ण जयन्ती भवन के पिछे पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गये है।

और उनके द्वारा कहा जा रहा है की कि मुझे पुनः नौकरी पर लगाया जाये अन्यथा में आत्म हत्या कर लुगा। विजय कुमार द्वारा कुछ माह पूर्व भी टंकी पर चढ़कर आत्म हत्या का प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर अनिल उपाध्याय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे व एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। उक्त फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा की विजय कुमार नाम का व्यक्ति पानी की टंकी जो लगभग 50 मीटर ऊंची है से बोल रहा था मै मरना चाहता हूं व सभी लोगों को गाली दे रहा था देखने पर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन पर उक्त विजय कुमार को बचाने के लिए रेस्क्यू किया गया। विजय कुमार लगभग 3 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ा रहा पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी देर तक समझाया गया तथा आश्वासन देकर नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी नशे में मदहोश होकर टावर में चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था।

आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका गया जिसकी प्रशंसा यूनिवर्सिटी पंतनगर द्वारा की गई।

Ad_RCHMCT