BREAKING-श्री तुंगनाथ ट्रैक पर फंसा गुडगांव हरियाणा का युवक, SDRF द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित चोपता पहुँचाया गया।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-श्री तुंगनाथ ट्रैक पर फंसा गुडगांव हरियाणा का युवक, SDRF द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित चोपता पहुँचाया गया।।

दिनाँक 19 मार्च को श्री तुंगनाथ ट्रेक पर ट्रैकिंग के लिए निकले ग्रुप में से एक सदस्य का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया जिस कारण उन्हें रात्रि में वही रुकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

इस घटना की जानकारी आज प्रातः थाना उखीमठ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को दी गयी।

उक्त सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुंगनाथ ट्रेक के लिए रवाना हुई। लगभग 3 घण्टे पैदल ट्रैकिंग के पश्चात SDRF टीम उक्त युवक तक पहुँची।

उक्त युवक की हालत काफी खराब थी जो अत्यधिक थकान व स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चलने में भी असमर्थ था।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा युवक डॉक्टर राहुल गावा पुत्र कृष्णलाल गावा उम्र 32 वर्ष, निवासी- सैक्टर 09 गुडगांव हरियाणा को प्राथमिक उपचार दिया गया।

जिसके पश्चात SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से अत्यधिक विषम परिस्थितियों में पैदल मार्ग से होते हुए युवक को चोपता पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

जहाँ युवक के साथी पूर्व से मौजूद थे। चोपता पहुँचने पर स्वास्थ्य में सुधार होने के पश्चात उक्त युवक द्वारा SDRF टीम का बहुत आभार प्रकट किया गया।

Ad_RCHMCT