उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक,युवक गंभीर रूप से घायल।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक,युवक गंभीर रूप से घायल।।

पौड़ी – कोटद्वार, देवी रोड के पास हुई ट्रक दुर्घटना, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चालक का किया सफल रेस्क्यू।

रविवार को कोतवाली कोटद्वार द्वार एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि देवी रोड कोटद्वार के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ध्यान दें! मुख्यमंत्री के नैनीताल आगमन पर बदला ट्रैफिक रूट, जान लें पुलिस के ये कड़े नियम!

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से आरक्षी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक जो कि कोटद्वार की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  शिवभक्तों की राह हुई आसान: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी; 13 राज्यों के 49 श्रद्धालु शामिल

देवी रोड के पास वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण आम के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून से लेकर UCC तक, मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा: महापौर

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवक नाम शहजाद उम्र 30 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को ट्रक से बाहर निकाला गया व प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Ad_RCHMCT