उत्तराखंडः यहां राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर प्रशासनिक तबादलों की गई हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पांच राजस्व निरीक्षकों का अंतर-तहसील स्थानांतरण किया है। साथ ही, राजस्व परिषद उत्तराखण्ड द्वारा पदोन्नत किए गए पांच नए राजस्व निरीक्षकों को भी जनपद हरिद्वार में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, अनिल गुप्ता और रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से तहसील लक्सर स्थानांतरित किया गया है। संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से तहसील भगवानपुर, आदेश कुमार को तहसील रूड़की से तहसील हरिद्वार और ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर से तहसील रूड़की स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

इसके अलावा, राजस्व परिषद उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षकों (लेखपालों) को पदोन्नति दी गई है। इनमें से तीन को उधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में तैनात किया गया है, जबकि पाँच नए निरीक्षकों की नियुक्ति हरिद्वार जनपद में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरण और तैनाती आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करें, जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सके और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें।

Ad_RCHMCT