उत्तराखंड- सोशल मीडिया में युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी में एक युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी, जो क्षेत्र में नाई का काम करता है और विशेष समुदाय से है, ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की, जिससे उसका निजी जीवन संकट में पड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

यह मामला उस समय सामने आया जब युवती के जीजा ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

थानाध्यक्ष पैठाणी, सुनील रावत ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि वह अभी तक फरार है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और युवती को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT