उत्तराखंड-(दर्दनाक हादसा अपडेट) सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच पूल टूटने से मजदूर हुए हताहत,2 की मौत।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग में हुआ हादसा, सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच पूल टूटने से मजदूर हुए हताहत, SDRF ने किया राहत व बचाव कार्य।

आज बुधवार को प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ व नरकोटा के बीच एक निर्माणाधीन पूल के टूटने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

उक्त सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की रेस्क्यू टीम पोस्ट रतूड़ा व पोस्ट अगस्त्यमुनि से तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उक्त घटनास्थल पर निर्माणाधीन पूल के एक किनारे के सरिये एक तरफ झुक जाने के कारण 08 मजदूर उसमे दब गए थे।

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया व 06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

घटना में मृत 02 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, SDRF टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

घायलों का विवरण:-

  1. रामू निवासी गूजरपुर, UP
  2. रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, UP
  3. अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, UP
  4. भूरा, निवासी बिहार

मृतकों के विवरण

  1. कन्हैया, उम्र – 20 वर्ष, निवासी फरुखाबाद, UP
  2. पंकज, उम्र- 22 वर्ष, निवासी गूजरपुर, UP
Ad_RCHMCT