ब्रेकिंग-यहाँ हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्तगणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS UDHAMSINGH NAGAR

हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्तगण, उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में

शुक्रवार की रात्रि को वादी को रात्रि में घायल अवस्था में नवजीवन अस्पताल मंडी चौकी के पास मुरादाबाद रोड में भर्ती किया गया था।

मंगलवार को कुछ स्वस्थ होने पर वादी ने बताया कि शुक्रवार की रात को आदिल हसन उर्फ बबलू पुत्र हसन अली ,निवासी ग्राम ख़्वाजापुर,थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) ने उसके घर में घुसकर उसके सर पर डंडे से वार कर उसको मूर्छित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

और बताया कि आदिल हसन उर्फ बबलू का जो उनकी बहू साइन के मायके का है का काफी समय से उनकी बहू शाइन पत्नी जुल्फकार के साथ प्रेम-प्रसंग चला आ रहा है।

इस कारण से बबलू और शाइन ने मिलकर उस पर षड्यंत्र के तहत हमला किया है। वादी के प्रार्थना पत्र पर थाना कुंडा पर तुरंत FIR No.- 0180/22, धारा- 324 ,452, 504 506 भारतीय दंड संहिता अभियुक्त आदिल हसन उर्फ बबलू के विरुद्ध पंजीकृत की गई पूछताछ में वादी के बेटे ने भी स्वीकार किया कि उसकी पत्नी का आदिल हसन उर्फ बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उपरोक्त के अतिरिक्त विवेचना में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह परिलक्षित हुआ कि अभियुक्त आदिल हसन उर्फ बबलू एवं शाइन ने मिलकर के वादी पर जानलेवा हमला किया है ,पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि उनका इरादा शाइन के पति जुल्फिकार पुत्र मोहम्मद उमर को जान से मारने का भी था और प्रेम प्रसंग में अड़चन डालने के कारण उन्होंने सबक सिखाने की नियत से वादी पर हमला किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अभियुक्त आदिल हसन उर्फ बबलू एवं शाइन के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य होने पर दोनों को आज प्रातः 8:150 बजे के लगभग के वीआर अस्पताल के पास से जब वह दोनों मोटरसाइकिल से ठाकुरद्वारा की तरफ जा रहे थे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा- 307 IPC की बढ़ोतरी की गई है।

Ad_RCHMCT