सावधान-मौसम विभाग का High Alert को लेकर पुलिस विभाग ने जारी की एडवाइजरी,करी यह अपील।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदों में अत्यधिक भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तीव्र गर्जन होने की चेतावनी दी गई है।

अतः सम्मानित जनता/यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि आप जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुके।

अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें।

पंकज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न स्थानों एवं नदी-नालों के किनारे बसे स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के दृष्टि से नदी-नालों के किनारे ना जाने की एडवाइजरी जारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जनपद के समस्त अधिकारी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी पुलिस आपदा प्रबंधन टीम एवं SDRF टीम को मय आपदा उपकरणों के अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 मैं संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT