यहां निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलटने से कई मजदूर घायल

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के रुद्रप्रयाग से 6 किमी की दूरी पर नरकोटा के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट गई है. इस हादसे में छह से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

अभी 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी 4 से 5 मजदूरों के शटरिंग के नीचे दबे होने की आशंका है. पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम शटरिंग में दबे हुए मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

ये पुल 64 करोड़ की लागत से बन रहा है. पुल का निर्माण ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रहा है. आरसीसी कंपनी द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है. अभी पुल के लिए शटरिंग का कार्य चल रहा है. इसी दौरान आज से हादसा हो गया. फिलहाल आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में लगी हैं.

Ad_RCHMCT