यूपी की बस से टकराई उत्तराखंड रोडवेज बस, चालक की मौत, तीन लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का एक भीषण हादसा हाथरस में हुआ है। यह दुर्घटना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उस समय घटी जब उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इस हादसे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काठगोदाम डिपो की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत कई यात्री घायल हो गए। परिचालक दीपक कुमार भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

यह बस मंगलवार की रात हल्द्वानी से आगरा के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT