उत्तराखंडः एसएसपी ने बदला पूरी चौकी का स्टाफ, दो उप निरीक्षकों की नई तैनाती

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में पुलिस महकमे में सुधार की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने गुरुवार को कोतवाली पटेलनगर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी अजय सिंह ने चौकी आईएसबीटी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही दो उप निरीक्षकों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

एसएसपी ने उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चौकी प्रभारी आईएसबीटी, कोतवाली पटेलनगर और उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर के पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए।

Ad_RCHMCT