उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,25,000 इनामी आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एसटीएफ के द्वारा कई नामी गैंगस्टर धर पकड़ने के कार्यवाही की जाती रहती है एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड एसटीएफ को लेकर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है यहां पर एसटीएफ के नए कप्तान आयुष अग्रवाल के द्वारा इनामियो के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम का नतीजा ये निकला कि एक और 25 हजारी इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ के शिकंजे में देर रात उधम सिंह नगर जिले से उत्तराखंड एस. टी. एफ. ने 25000/रु. के ईनामी को गिरफ्तार किया।


जानकारी के अनुुुसार एसएसपी एस. टी. एफ. आयुष अग्रवाल ने उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं बड़े अपराधियों की निगरानी रखने एवं उनके सक्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी एस.टी.एफ. टीमों को दिए गए थे, जिसके क्रम में सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के द्वारा गठित एसटीएफ कुमायूँ युनिट द्वारा ऊधमसिंह नगर पुलिस के सहयोग से सितारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत छापा मारकर एक शातिर ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

गिरफ्तार इनामी अपराधी असीम खान थाना दिनेशपुर से गैंगस्टर के मुकदमे में वाँछित चल रहा था जिस पर 25000 रु. का ईनाम घोषित था, असीम खाँ के द्वारा अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलो में चोरी की वारदातें की गयी थी उसके तथा उसके चारों साथियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा ₹25000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ कुमाऊं की टीम लगातार पतारसी सुरागरसी कर रही थी। जैसे ही कुमाऊं एसटीएफ टीम को मौ0 असीम रजा के सितारगंज के बस स्टेशन में होने सूचना मिली, तो उनके द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की पुलिस को अपने साथ लेकर ज्वाइनट ऑपरेशन कर इस शातिर क्रिमिनल की गिरफ्तारी की गई।


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वार लगातार ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ की जा रही है कल टीम को कुमायूँ में एक शातिर ईनामी के सितारगंज में छिपे होने की सूचना मिली जिस पर टीम ने कार्यवाही कर उसकी गिरफ्तारी की है ,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

जिसका नाम मौ0 असीम रजा है इस पर थाना दिनेशपुर से गैंगस्टर का अभियोग पंजाकृत है पिछले 30 दिनों में एसटीएफ अब तक 05 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से कुछ की गिरफ्तारी तो राज्य के बाहर से भी हुयी है। ईनामी अपराधियो की धरपकड़/गिरफ्तारी का काम लगातार चलता रहैगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मो0 असीम रजा पुत्र मो0 अहमद, निवासी मीना बाजार नियर रोडवेज बस स्टेशन सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर।

Ad_RCHMCT