उत्तराखंड- मासूम के साथ किशोर ने की अश्लील हरकत, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसकी बेटी छत पर खेल रही थी, तभी आरोपी किशोर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बेटी की चीख सुनकर महिला छत पर पहुंची, जहां किशोर ने उसे गाली देकर डराने-धमकाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीओ अन्नराम आर्य ने पुष्टि की कि महिला की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT