उत्तराखंडः स्कूल में छात्र पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षक निलंबित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

यह घटना हरिद्वार के नारसन ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटवाल आलमपुर नंबर-2 की है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आशुतोष भंडारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार और सहायक अध्यापक राकेश कुमार को निलंबित कर लक्सर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही उच्च अधिकारियों से इस मामले में विभागीय जांच कराने की भी संस्तुति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

डीईओ ने बताया कि 11 सितंबर को स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहाँ छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले। जांच रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों को प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है। आरोपित शिक्षकों के खिलाफ आरोप पत्र भी तैयार किया गया है और 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Ad_RCHMCT