उत्तराखंड- नहाने के दौरान गंगा के बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार की सुबह हादसा हो गया। ऋषिकेश में दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। 

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांच युवक—आकाश (23) पुत्र इन्दरपाल, संदीप (23) पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, और महेश पुत्र डाल चंद—ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

इस दौरान, आकाश और संदीप अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। युवक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचते ही युवकों की तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Ad_RCHMCT