बिग ब्रेकिंग-गंगा नदी मे बहे 02 युवक,SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

शिवपुरी,टिहरी के पास गंगा नदी में बहे 02 युवक,SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

आज दिनाँक 22 सितंबर 2024 को शिवपुरी के पास 02 युवक गंगा में नहाते समय अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने साथी सचिन पुत्र राम तीरथ, निवासी मज़दूर कल्याण कैम्प दिल्ली व राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद, निवासी साकेत दिल्ली तथा महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर,दिल्ली के साथ रात्रि में क़रीब 2 बजे शिवपुरी आयी थे,जिसमें से आकाश व संदीप सबमिट होटल से आगे नीचे गंगा किनारे नहाने लगे जिसमें दोनों पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

SDRF उत्तराखंड पुलिस की डीप डाइविंग टीम द्वारा जल पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

डूबने वाले युवक:-1. आकाश पुत्र इन्दरपाल उम्र 23
2. संदीप पुत्र गणेश उम्र 23 निवासी ओखला न्यू दिल्ली

Ad_RCHMCT