उत्तराखंड मौसम- अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश से जन जीवन प्रभावित है। ऐसे में अगले चार दिन उत्तराखंड के लिए भारी हैं। मौसम विभाग ने इन चार दिनों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि 5 से 8 जुलाई तक भारी वर्षा के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT