Uttrakhand Mausam-आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand Mausam-राज्य मे इस समय हल्की बारिश हो रही है वहीं राज्य मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जनपर्दो के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम चेतावनीः

राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि एवं वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राज्य के देहरादून, पौड़ी, चम्पावत एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र दौर होने / ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटे के गति से) चलने की सम्भावना है।

राज्य के हरि‌द्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटे के गति से) चलने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

वहीं राजधानी देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । ओलावृष्टि तथा झाँकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा) चलने की सम्भावना है। अधिकतम तथा न्यूमतम तापमान क्रमशः 31°C व 17°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण


Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather Uttrakhand weather

Ad_RCHMCT