Uttrakhand Rishikesh-देर रात भीषण हादसा, यूकेडी नेता की मौत

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand Rishikesh-राज्य में हादसों की खबर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

देर रात ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। वही एक दुखद खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है यहां पर दुर्घटना में उक्रांद नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर से शुरू हुआ 'खेत बचाओ अभियान': शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने दी ₹369.66 करोड़ की सौगात; मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  'फायर फाइटर्स' का सराहनीय कार्य! हल्द्वानी में समय रहते आग पर पाया काबू, सुरक्षित है आसपास का क्षेत्र

घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हैलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखते ही बच्चों में मची होड़, देखिए CM धामी का वो 'आत्मीय' अंदाज!
Ad_RCHMCT