Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तेज बौछार,तेज हवाओं की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather


Uttrakhand weather-राज्य मे हो रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने सायं 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पौड़ी, नैनीताल ,अल्मोड़ा ,जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तेज बौछार होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही है।वहीं आँरेज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

विभाग में 5:30 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहां है कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि हो सकती है तथा कच्चे और असुरक्षित मकान में नुकसान हो सकता है मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है इसके अलावा मौसम विभाग ने बागेश्वर,चमोली,चंपावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के साथ-साथ कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने की संभावना का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Ad_RCHMCT