उत्तराखंड में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व ग्राम प्रधान की गई जान, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक फिर सड़क हादसा हुआ है। गढ़वाल मंडल के गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, उम्र 52 वर्ष, पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी लोग आगामी 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अपने गांव लौट रहे थे। सभी लोग बदरीनाथ में यात्रा सीजन के दौरान काम कर रहे थे और वहीं से वापस आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जैसे ही वाहन बिरही और छिनका के बीच पहुंचा, अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल 10 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

घायलों में भरत सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और त्रिलोक सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम आर.के. पांडेय और सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT