विजिलेंस टीम ने 2015 में भर्ती हुए एसआई कर्मियों की मांगी लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया मामले में जिस प्रकार से घोटालों की खबरें सामने आई थी इसके बाद इस घोटाले प्रक्रिया का पर्दाफाश करने के लिए शासन के द्वारा विजिलेंस टीम को इसकी जांच सौंपी थी जिसमें विजिलेंस टीम के द्वारा काफी अच्छा कार्य करते हुए घोटालों के पर्दाफाश किए गए हैं इसी क्रम में विजिलेंस टीम के द्वारा 2015 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती धांधली के मामले में विजिलेंस ने सभी जिलों से निरीक्षकों की सूची मांगी है। वहीं विजिलेंस ने 8 अक्टूबर को 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें से कई आरोपियों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

बता दें कि 2015 में 340 सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। जिनका सारा डाटा विजिलेंस ने मांगा है। ताकि जांच में पता चल सके कि उत्तराखंड पुलिस में उस समय हेराफेरी कर कितने लोग सब इंस्पेक्टर बने थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है। वहीं सभी जिलों से भर्ती हुए दारोगाओं की लिस्ट मिलने के बाद कई चीजें साफ हो जाएंगी।

Ad_RCHMCT